Showing posts with label Hindi poem. Show all posts
Showing posts with label Hindi poem. Show all posts

Monday, June 11, 2012

सुबह :)


वो नशीली नींद ,
वो चेहरे पर सुकून ,
वो  होठों पर मंद मुस्कान,
वो सप्नो में डूबी हुई आँखें,
वो खिड़की से चेहरे पर गिरती रेश्मी धुप,
वो माँ का सर पर हाथ फेरकर उठाना,
वो ताज़ी हवा से फूलो का महकना ,
वो मीठी अंगडाई,
वो सुबह की पहली चाय ,
वो ख़ामोशी ,
वो मदहोशी ,
वो कोयल की नखरीली आवाज़ ,
कुछ ऐसा ही होता है सुबह का अनोखा अंदाज़ :) :)

Saturday, May 5, 2012

न जाने क्यों

वो  शख्स  जिसकी  आँखों  मे इनकार  के  सीवा कुछ  भी  नही ,

न  जाने  क्यों  उसकी  आँखों  पे  ज़िन्दगी  लुटाने  को  जी  चाहता  है |

Saturday, January 14, 2012

my all time favourite shayari

उनको अपने हाल का हिसाब क्या देते ,
सवाल ही सारे गलत थे ,तो जवाब क्या देते |
वो तो मेरे कहे तीन लफ्जों की हिफाज़त तक ना कर सके,
फिर उनके हाथो में पूरी ज़िन्दगी की किताब क्या देते |

बेटी - A Bliss

सजा नहीं सपना होती है बेटी,
गैरो के बिच अपना होती हे बेटी |
रंगों से सजाती हे घरो को,
आँगन की कल्पना होती हे बेटी |
वेदना नहीं वरदान  होती हे बेटी,
आस्था और अरमान होती हे बेटी |
वजूद उसका कभी मिट सकता नहीं,
भार नहीं जीवन का सार होती हे बेटी |
जीवन की उलझी रहो के बीच,
एक सहज संवेदना होती हे बेटी |
हक़ होता हे पर हक़ की बात कभी करती नहीं ,
हकीकत और हसरतों का इन्द्रधनुष होती हे बेटी |
आँखों में रखकर पलकों पर सजाती हे जीवन ,
सच कहो तो कभी सीता तो कभी राधा होती हे बेटी | 

Thursday, January 5, 2012

मन करता है - for someone special in everyone's life :)

मन भर के तुमपे भीग्ने का मन करता है 
हाथों में हाथ लेके तुम संग चलने का मन करता है 
और बस अब तुम्हारे ही स्पर्श से मेहेकने का मन करता है 
तुम्हारे ही रंग में अब तो  रंगने का मन करता है 
और फिर तुम में ही मिल जाने का मन करता है 
सिर्फ तुम्हे और तुम्हे ही पाने का मन करता है 
आगे क्या बोलू में बस इतना समझलो  
अब  बस तुम्हारी  वजह से ही मुझे जीने का मन करता है